मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापेमारी कर online satte के काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लैपटॉप, 3 स्कूटी , एक एलईडी, 1 प्रिंटर, 20 मोबाइल, 3 कैलकुलेटर व 9 लाख 49 हज़ार 500 की नकदी सहित सट्टे से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में चल रहे एशिया कप के सभी मैचों पर online satta लगवाने का काम रहे थे। इसी के तहत बुधवार की शाम को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।