मामला थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव मीरापुर दलपत के जंगलों में अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाई जा रही है। मुखबिर की इसी सूचना पर थाना जानसठ कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्यागी व एसएसआई सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव मीरापुर दलपत के जंगलों में चल रही तमंचा फैक्ट्री पर छापेमारी कर दी, जिसमें पुलिस ने मौके से 9 देशी तमंचे बरामद किए। इनमें 1 पौना 12 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 7- 315 बोर व 1 पौना अधबना 12 बोर तथा एक राइफल 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस के साथ ही भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किये।