26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की गोली चलते ही ग्रामीणों ने डीएसपी को हवा में उठाया आैर फिर…

अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंच गए गांव वाले
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 14 Sep 2018, 12:51 PM IST

muzaffarnagar news

पुलिस की गोली चलते ही ग्रामीणों ने डीएसपी को हवा में उठाया आैर फिर...

मुजफ्फरनगर।पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गर्इ।जब पुलिस की टीम ने दिनदहाड़े फायरिंग शुरू कर दी।इस दौरान गांव वासियों में हलकान मच गया। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दरोगा आैर इंस्पेक्टर की टीम के बीच से डीएसपी राममोहन शर्मा को उठा लिया।इतना ही नहीं लोगों के जमकर नारे लगाये।इससे एक अलग ही माहौल बन गया।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-जब पुलिस की फुर्ती देख लोगों ने लगाए ' यूपी पुलिस ज़िंदाबाद ' के नारे

एेसे पहुंची पुलिस की टीम ने शुरू कर दी फायरिंग

दरअसल मामला थाना ककरौली क्षेत्र का है।जहां तीन बाइक सवार बदमाशों ने गांव खेड़ी फिरोजाबाद के पास एक दंपत्ति से लूट की घटना को अंजाम दिया।पीड़ित की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।जहां पुलिस ने बदमाशों को गांव दयापुर के जंगल में घेर लिया। अपने को गिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश रवि व नितिन निवासी बड़ों की रसूलपुर थाना भोपा घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः आशाराम बापू आैर रामरहीम के बाद भाजपा सरकार में ये बड़ा बाबा भी हुआ गिरफ्तार

गांववासियों ने डीएसपी को उठाया आैर लगाए नारे

पुलिस ने घायल बदमाशो को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही फ़रार बदमाश की तलाश ने पुलिस ने घंटो तक जंगल मे कॉम्बिंग अभियान भी चलाया। इसी दौरान जानकारी मिलने पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस टीम के अधिकारी सीआे राममोहन शर्मा को अपने कंधों पर उठा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस की कार्यप्रणाली से खुश होकर क्षेत्र के लोगों ने मुज़फ्फरनगर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अधिकारियों को कंधे पर भी उठा लिया।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग