दरअसल मदातान शुरू होने के साथ ही कई इलाकों से ईवीएम में खराबी की खबरें सामने आ रही हैं। जिसे लेकर अब गठबंधन की विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर हो गई हैं। सपा नेता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि उन्हें रिपोर्ट मिली हैं कि नूरपुर में 140 ईवीएम मशीनें खराब हैं। वो खराब इसलिए हैं, क्योंकि उनसे छेड़छाड़ की गई है। बिल्कुल ऐसी ही रिपोर्ट कैराना में 150 मशीनों के खराब होने की खबर आ रही हैं। भाजपा फूलपुर और गोरखपुर में हार का बदला लेना चाहती है, इसलिए वो किसी भी कीमत पर हमें हराना चाहते हैं। इतना ही नहीं कैराना से विपक्ष उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने भी बीजेपी को मशीनें खराब होने का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि हर जगह मशीनों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। मुस्लिम और दलित बहुल्य इलाकों में खराब मशीनों को बदला नहीं जा रहा हैं । अगर बीजेपी सोचते है कि इस तरह वह चुनाव जीता जा सकता है जबकि ऐसा नहीं होगा। वहीं गड़बड़ी की खबरों पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर चुनाव आयोग से तुरंत संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा कि शामली, कैराना, गंगोह, नकुड, थानाभवन और नूरपुर के लगभग 175 पोलिंग बूथों से ईवीएम वीवीपीएटी मशीन के ख़राब होने की शिकायत तुरंत सुनी जाए। इसके साथ ही खबर आई की मशीन खराब होने की वजह से मतदाता वापस लौट रहे है जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि उप चुनाव में जगह-जगह से ईवीएम मशीन के खराब होने की ख़बरें आ रही हैं, लेकिन फिर भी अपने मताधिकार के लिए ज़रूर जाएं और अपना कर्तव्य निभाएं।