27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह ने CBI मामले में भाजपा को घेरा, PM मोदी पर भी साधा निशाना

रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह गुरुवार को लालू खेड़ी में रालोद द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Oct 2018, 8:53 PM IST

ajeet singh

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह ने CBI मामले में भाजपा को घेरा, PM मोदी पर भी साधा निशाना

मुजफ्फरनगर। जनपद रालोद द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। चौधरी अजीत सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि देश में जो सीबीआई के साथ हो रहा है, लगता है दाल में कुछ काला है। कुछ लोगों का तो कहना है कि पूरी दाल ही काली है। मोदी सरकार जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और जीएसटी तथा नोटबंदी के कारण हर तबका तबाही के कगार पर आकर खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें-अखलाक हत्याकांड के आरोपी को लोकसभा चुनाव का टिकट देने वाले अमित जानी बिसाहड़ा से गिरफ्तार

रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह गुरुवार को जनपद मुजफ्फरनगर के लालू खेड़ी में रालोद द्वारा आयोजित एक जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम करने के बाद सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पहले वह लोगों को जागरूक करते थे। अब लोग खुद सरकार के प्रति अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। पेट्रोल डीजल की महंगाई, गन्ना भुगतान जैसी समस्याओं से किसान तथा आमजन रोज रूबरू हो रहे हैं। अब जनता को यह बताने की जरूरत नहीं रह गई है कि मोदी सच नहीं बोलते। मोदी अपने द्वारा किए गए कार्य बताने के बजाय अब भी पिछली सरकारों द्वारा किए गए कार्यों में कमी निकालते रहते हैं। वहीं किसान क्रांति यात्रा आधी रात समाप्त किए जाने के ऐलान को लेकर चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि रात में सब काम गड़बड़ होते हैं। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण आंदोलन करते हुए दिल्ली तक गए।

यह भी पढ़ें-इस शहर में अवैध मीट कारोबारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, 2 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें-आजम खान से टकराव के बाद अगले ही किसानों से भी हुई डीएम की तीखी नोंक-झोंक

रालोद ने हर जगह किसान यात्रा का स्वागत तथा समर्थन किया। मोदी सबको अपने मन की बात सुनाते हैं तो उन्हें किसानों की बात सुनने में क्या परेशानी थी। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में यूपी का धान न बिके तो यूपी में तो धान का एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। चीनी का भरपूर उत्पादन होने के बावजूद सरकार चीनी आयात करती है। उन्होंने कहा कि अब प्रदूषण नियंत्रण की जिम्मेदारी भी किसान के जिम्मे ही डाल दी गई है। मायावती द्वारा विधानसभा चुनाव में गठबंधन न किये जाने को लेकर चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि यूपी में बहन जी का मूड बिल्कुल ठीक है और विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन अपने अस्तित्व में आएगा। इस दौरान रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व एमएलसी चौधरी मुस्ताक सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग