26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ पर अजित सिंह ने कसा तंज, बोले किसानों की भी बात कर लो

शामली-मुजफ्फरनगर बॉर्डर स्थित लालूखेडी स्थित किसान इंटर कॉलेज मेंं राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह ने जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 28 Oct 2018, 12:31 PM IST

rld

प्रधानमंत्री की 'मन की बात' पर अजित सिंह ने कसा तंज, बोले किसानों की भी बात कर लो

मुजफ्फरनगर. शामली-मुजफ्फरनगर बॉर्डर स्थित लालूखेडी स्थित किसान इंटर कॉलेज मेंं राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह ने जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। अजित सिंह ने प्रधानमंत्री को सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी की जगह हाय-हाय मोदी बाय-बाय मोदी का नारा देते हुए कहा कि मोदी के अच्छे दिन जाने वाले है। साथ ही ख़राब दिन आने वाले हैं। पहले भी बहुत से झूठ बोलने वाले लोगों को देखा है, लेकिन प्रधानमंत्री की तरफ से झूठ बोलने वाला अभी तक नहीं देखा।

यह भी पढ़ेंं: मुद्रा लोन से आप भी कर सकते हैं कारोबार, चाहिये बस ये कागजात

उन्होंने कहा कि मोदी ने सीबीआई का सत्यनाश कर दिया। 2013 में दंगा नहीं होता तो मोदी प्रधानमंत्री बनने वाला नहीं था। 2019 में मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले है। उन्होंने कहा कि कहा कि किसानों की इतनी बुरी हालत कभी नहीं हुई, जितनी आज हुई है। किसानों के कर्ज की बात करो तो कहते हैं कि पैसा कहां से आएगा। इस बार चुनाव में आप लोग मोदी के खिलाफ इक्टठा हो गए तो समझिए कि 2019 में तो मोदी गए। अजित सिंह ने कहा कि मोदी तीन तलाक़ पर मुस्लिम महिलाओं का दर्द दूर करने का दावा करते हैं, लेकिन मोदी ने अपनी पत्नी को बिना तलाक़ दिए ही छोड़ दिया।

कार्यक्रम में हज़ारों किसानों की भीड़ देखकर रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह गदगद हो गए। मंच से कहा कि 56 इंच का सीने वाला मोदी हर रोज एक नया झूठ बोलते है। साथ ही भाजपा सरकार में किसानों की अनदेखी की गई है। यह अभी तक किसी और सरकार में नहीं की गई। वहीं, देश में गन्ना किसानों की हालत खराब होने के बाद भी चीनी का आयात करने पर उन्होंने कहा कि पिछले साल बहुत ज्यादा चीनी का उत्पादन हुआ था। लेकिन फिर भी केंद्र सरकार ने बाहर से चीनी मंगवाई। चौधरी अजित सरकार के प्रति अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। गन्ना भुगतान, पेट्रोल डीजल की महंगाई, जैसी समस्याओं से किसान के साथ-साथ आमलोग परेशान है। नोटबंदी और जीएसटी से कारोबार के अलावा हर वर्ग का व्यक्ति प्रभावित है।

अजीत सिंह ने बोलेते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन करते हुए किसान दिल्ली तक पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने किसी को परेशान नहीं किया। रालोद की तरफ से हर जगह किसान यात्रा का स्वागत किया। साथ ही उन्हें अपना समर्थन दिया। मोदी सबको अपने मन की बात सुनाते हैं तो उन्हें किसानों की बात सुनने में परेशानी उन्हें क्यों होती है।

यह भी पढ़ें: इस तरह मायावती बनेंगी प्रधानमंत्री, दिग्गज नेता तैयार कर रहे है जमीन

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग