23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपा मंत्री और विधायक, बोले- सरदार पटेल से प्रेरणा लें युवा

भाजपाइयों ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता व नागरिकों ने हिस्सा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Oct 2018, 1:40 PM IST

run of unity

VIDEO : रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपा मंत्री और विधायक, बोले- सरदार पटेल से प्रेरणा लें युवा

शामली। भाजपाइयों ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता व नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि देश में पूर्व प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल का अमूल्य योगदान है। जब देश का स्वतंत्र हुआ था तो देश में अनेकों छोटी-छोटी रियासत जिन को एक करने का और मिलाने का कार्य सरदार पटेल ने किया था। आज पूरा देश सरदार पटेल को नमन कर रहा है और उन्हीं की याद में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें : इस शहर में मंत्री से लेकर अधिकारी भी खूब दौड़े

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी ने बताया कि आज देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा का उद्घाटन होने जा रहा है, यह प्रतिमा सरदार बल्लभ भाई पटेल की है। जिस प्रकार उन्होंने अपना पूरा जीवन देश हित में सादगी से गुजारा, वर्तमान समय में देश के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत आवश्यकता है।

गन्ना विकास मंत्री ने भी लिया हिस्सा

प्रदेश गन्ना विकास उद्योगिक मंत्री सुरेश राणा ने भी थाना भवन में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दौड़ लगाई। राणा के साथ हजारों की संख्या में भाजपा व अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर दौड़ें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आज भारत का ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने देश की आजादी से लेकर आजादी के बाद बिखरे हुए देश के राज्यों को एक करने का काम किया। राणा ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व सामाजिक संगठन के लोग रन फॉर यूनिटी के नाम से दौड़ के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग