6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्यनाथ के बाद इस कद्दावर नेता ने सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर दिया विवादित बयान

योगी आदित्यनाथ के बाद इस कद्दावर नेत्रा ने सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर विवादित बयान दिया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 6 Mar 2018, 3:02 PM IST

sadhvi prachi gave controversial statement on bsp-sp alliance

cm yogi apeals for fast disposals of cases pending in courts

मुजफ्फरनगर। गोरखपुर और फूलपुर संसदीय सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले सपा-बसपा के एक साथ आने से यूपी की राजनीति में हहाकार मचा हुआ है। एक ओर जहां सपा के नेताओं ने बसपा के समर्थन का जोरदार स्वागत किया है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा और अन्य संगठनों में हड़कंप मचा हुआ है। इस जोरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां कहा था कि जब कोई तूफान आता है तो सांप-छछूंदर एक साथ मिलकर खड़े हो जाते हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति सपा और बसपा की है। वहीं, अब विहिप के कद्दावर नेत्री साध्वी प्राची ने इस गठबंधन को सांप-नेवले का गठबंधन बताया है।

साध्वी प्राची का गठबंधन पर विवादित बयान

अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाली विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान देकर हलचल मचा दिया है। साध्वी प्राची ने यूपी में दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव को लेकर सपा-बसपा के गठबंधन को सांप-नेवले का गठबंधन बताया है। साध्वी ने कहा कि दोनों कभी भी एक दूसरे को खा सकते हैं। साथ ही यह गठबंध बीच में भी टूट सकता है।

नरेन्द्र मोदी को बताया बब्बर शेर

वहीं, 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर साध्वी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बब्बर शेर बताते हुए दूसरी पार्टियों की तुलना कुत्ते से की है। साध्वी ने कहा कि ये सैकड़ों कुत्ते भौंकते रहें, लेकिन कोई फर्क नही पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि 2019 में मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, श्री श्री रविशंकर द्वारा अयोध्या में राम मंदिर व बाबरी मस्जिद को लेकर दिए जा रहे बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि बाबरी मस्जिद को लेकर जो बार-बार वो जिद कर रहे हैं। इससे पता चल रहा है कि रविशंकर हिंदुस्तान के अंदर जिन्ना बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रविशंकर के बयान से लगता है कि वो कांग्रेस पार्टी का एजेंट हैं। अगर मस्जिद ही बनानी है, तो जिन्ना की मजार पर रसखान की मस्जिद बनाकर दिखाओ। उन्होंने श्री श्री रविशंकर से सवाल किया कि आप हिन्दुस्तानियों को चेतावनी दे रहे हो या धमकी, या फिर हिंदुस्तान को सीरिया बनाने की आप साजिश रच रहे हैं।