आपको बता दें कि कैराना लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। दरअसल, यह सीट भाजपा के सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद सीट खाली हुई है। माना जा रहा है कि कैराना में लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव इस लोकसभा का अंतिम चुनाव होगा। इस चुनाव को जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत लगाने को तैयार हैं। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी ने कैराना लोकसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली, उनको चुनावी तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए।