27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर बड़ा हमला, सरकार को बताया पूरी तरह फेल, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर के जिला अधिकारी के कार्यालय में गन्ना किसानों ने गन्ना डाल दिया। आलू के किसानों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आलू फेंका।हालात यही हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Oct 2018, 3:51 PM IST

naresh uttam

सपा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर बड़ा हमला, सरकार को बताया पूरी तरह फेल

शामली। जिले में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। प्रदेश में आए दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा। किसान परेशान है। आम जनता सब जान चुकी है कि यह सरकार जुमलेबाज है।

यह भी पढ़ें-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राम मंदिर पर बड़ा बयान, बाबर के बारे में कही ये बात

शामली में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेने से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने जिन्ना का मुद्दा उठाया था, लेकिन किसानों ने कहा जिन्ना नहीं गन्ने का बकाया मिलना चाहिए। आगे आने वाले समय में जो हालात हैं वह आपने देखे हैं। मुजफ्फरनगर के जिला अधिकारी के कार्यालय में गन्ना किसानों ने गन्ना डाल दिया। आलू के किसानों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आलू फेंका। हालात यही हैं। गन्ने, गेहूं, धान के किसानों को उनकी फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे किसान बहुत हताश है।

यह भी पढ़ें-अनिल अंबानी को लगा तगड़ा झटका, राज्यपाल ने रद्द किया रिलायंस का करार

2019 के चुनाव में किसान, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार मुद्दे होंगे। चुनाव के समय जिन मुद्दों की ओर भाजपा सरकार जनता को ले जाना चाहती है। जनता सब कुछ जान चुकी है कि यह लोग भ्रमित करने वाले लोग हैं। दोहरे चरित्र के लोग हैं। उल्टी सीधी बातें करते हैं। उन्होंने सड़कों के गड्ढे वाले सवाल पर कहा कि यह पाखंडी लोग हैं, बात करेंगे निर्माण की शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के बीच की सड़कों की जो दुर्दशा है वह दिखाई नहीं देती है और जनता को गुमराह करते हैं।

यह भी पढ़ें-रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह ने CBI मामले में भाजपा को घेरा, PM मोदी पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि जब सरकार ने भारत के संविधान की कसम खाई है तो उन्हें अपनी जिम्मेदारी को भी पूरा करना होगा। ये नहीं कि आप पुरानी सरकार का पाप बताकर अपना पल्ला झाड़ लें। यह जनता सब जानती है। इसलिए जनता को 2019 के चुनाव का इंतजार है। मौका आएगा और हम बताएं कि सच क्या है और झूठ क्या। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जो गठबंधन होगा वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तय करेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं भी पूरी तरह से ध्वस्त हैं। अस्पतालों में मरीजों के सामने इतनी बड़ी परेशानी है कि स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है और सरकार नित नए ऐसे-ऐसे जुमले करती है कि जिससे जनता के जीवन में कोई सुधार आने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें-अखलाक हत्याकांड के आरोपी को लोकसभा चुनाव का टिकट देने वाले अमित जानी बिसाहड़ा से गिरफ्तार

पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर हत्या, डकैती, बलात्कार, लूट की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने लखनऊ की घटना पर कहा कि राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के बीच में कैश वैन लूट कर हत्या की गई। जब हालात लखनऊ के ऐसे हैं तो आम जनता के बीच में क्या होगा। उन्होंने मुजफ्फरनगर शामली में बढ़ते क्राइम पर आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का ना तो पुलिस पर नियंत्रण और ना ही पुलिस का अपराधियों पर। सरकार संवेदनहीन है और इतने बड़े प्रदेश में जिस तरह की बात की जा रही है। उससे प्रदेश का भला होने वाला नहीं है। प्रदेश में सबको दहशत की जिंदगी में जीने पर मजबूर किया जा रहा हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग