
Sawan 2018 : सावन में कांवड़ियों को नहीं होगी किसी तरह की समस्या, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
मुजफ्फरनगर। सावन के महीने में होने वाली उत्तर भारत की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों ने इस धार्मिक यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। इसके चलते अधिकारियों की कई दौर की बैठक भी हो चुकी है। इस कावड़ यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये यात्रा उत्तराखंड के हरिद्वार से शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश से होकर गुजरती है।
जिसमें सबसे पहले जनपद मुजफ्फरनगर की बात आती है क्योंकि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर सहित कई राज्य ऐसे हैं जिनके कांवड़ियां मुजफ्फरनगर से होकर अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान करते हैं। इसी कावड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों की एक मीटिंग रामपुर तिराहा पर हुई। जिसमें कांवड़ यात्रा को लेकर तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर के एसएसपी अनंत देव तिवारी व उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के एसएसपी कृष्ण कुमार वी.के ने रामपुर तिराहा पर एक रेस्टोरेंट में यूपी और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें हरिद्वार से गंगा जल लेकर चलने वाले कांवरियों की सुरक्षा उत्तराखंड पुलिस तो उत्तराखंड बॉर्डर भूरा खेड़ी चेक पोस्ट पुरकाजी से लेकर भगेला खतौली सहित जनपद मुजफ्फरनगर के अन्य स्थानों की जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उठाई जानी है।
बैठक में इस बार तय किया गया कि एनएच-58 का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जिसके चलते हरिद्वार गंगा जल लेने जाने वाले कांवड़ियां एनएच-58 से हरिद्वार जाएंगे और एनएच-58 से ही वापस अपने गंतव्य स्थान को पहुंचेंगे। इससे पहले हरिद्वार जाने के लिए मुजफ्फरनगर से बया देवबंद होते हुए हरिद्वार जाना पड़ता था। इसके साथ-साथ चौधरी चरण सिंह कांवड़ नहर पटरी मार्ग जो कि मंगलोर से लेकर गाजियाबाद के मुरादनगर तक लगभग बनकर तैयार हो चुका है। जिस पर कावड़ियों को निकालने पर भी चर्चा हुई।
जिसमें प्रशासन द्वारा लाइट की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के साथ-साथ कांवड़ियों के खाने पीने के लिए लगभग 15 अतिरिक्त कांवड़ सेवा शिविर खुलवाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि वहां से निकलने वाले कांवड़ियों को कोई परेशानी ना हो। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में एनएच-58 से शिव चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर गांव बझेड़ी के निकट रेलवे अंडरपास का कार्य भी प्रगति पर है जिसकी अधिकारी पल-पल खबर ले रहे हैं। हालांकि वह अभी अधूरा है लेकिन उसे जल्द पूरा करने की बात कही जा रही है।
बैठक में मुजफ्फरनगर के एसएसपी अनंत देव तिवारी व उत्तराखंड के हरिद्वार से SSP कृष्ण कुमार वीके , एसपी सिटी ओमवीर सिंह , एसपी देहात अजय सहदेव , एसपी ट्रैफिक बी बी चौरसिया और सीओ सिटी हरीश भदौरिया , सीओ मंडी योगेंद्र सिंह, उत्तरखंड के हरिद्वार के एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और यूपी के पुरकाजी , छपार, भोपा , नई मंडी , नगर कोतवाली व उत्तराखंड के हरिद्वार, मंगलोर , रुड़की कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Published on:
22 Jul 2018 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
