11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : पिछले 8 घंटे में हुई दो पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली

8 घंटों में दो मुठभेड़ की घटना हुई जिसमें चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

2 min read
Google source verification
encounter

शामली। यूपी में आए दिन पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो रही है। वहीं शामली में भी पिछले 8 घंटों में पुलिस और बदमाशों के बीच में दो मुठभेड़ की घटना हुई हैं। पहली मुठभेड़ रात्रि में झिंझाना क्षेत्र के चौसाना में हुई है, जहां एटीएम लूट के प्रयास में वांछित चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इन दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वहीं दूसरी मुठभेड़ शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सहारनपुर रोड स्थित बोहनी मोड़ पर हुई, जहां मेरठ निवासी तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि एक सही सलामत है। यह बदमाश लड़कों को रोककर के लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।

यह मामला थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कार सवार तीन लुटेरे मेरठ जनपद में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद शामली की ओर भागे हैं। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। वहीं दोनो ओर से जमकर हुई गोलीबारी में दो बदमाशों को गोली लगी। जबकि उनका एक साथ भी गिरफ्तार हुआ है।

एसपी शामली डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि ये सभी मेरठ जनपद के शातिर गिरोह के सदस्य हैं और हाइवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। मेरठ के क्षेत्र में भी यह लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद शामली की ओर भागे थे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो के पैरों में गोली लगी है। जबकि इनका एक अन्य भी गिरफ्तार हुआ है। यह सभी बदमाश मेरठ क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनके पास असलाह कारतूस और एक कार भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है। सभी घायल बदमाशों का उपचार शामली के जिला अस्पताल में चल रहा है।

आपको बता दें कि पिछले 8 घंटों में शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है। इन दोनों मुठभेड़ों में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार बदमाशों को गोलियां लगी है।