26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाम बदलो मुहिम में अब यह पार्टी भी हुई शामिल, यूपी के इस शहर का नाम बदलने की उठाई मांग

भाजपा के बाद अब शिवसेना के नेताओं ने की मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्षमीनगर करने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 13 Nov 2018, 4:47 PM IST

SHiv Sena

नाम बदलो मुहिम में अब यह पार्टी भी हुई शामिल, यूपी के इस शहर का नाम बदलने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने के बाद अब अन्य जनपदों के नाम बदलने की भी मांग उठने लगी है। इसी कड़ी में सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम के बाद अब शिवसेना ने भी मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की मांग की है। इस सिलसिले में सोमवार को शिव सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की मांग की है़।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: अखिलेश के हाथों में योगी ने दी यूपी के इस जिले की कमान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जनपदों के नाम बदले जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है, जिसमें योगी सरकार द्वारा पिछले दिनों इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया गया और हाल ही में फैजाबाद का नाम अयोध्या करने की घोषणा के बाद दर्जनों जिलों के नाम बदलने की चर्चा है। इसमें अब मुजफ्फरनगर का नाम भी शामिल हो गया है। हालांकि, मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर करने की मांग हिंदू संगठनों की वर्षों से की जा रही है। योगी सरकार में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के बाद मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की भी अटकल तेज हो गई है। पिछले दिनों मेरठ के सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम द्वारा मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें- नोटबंदी पर हुए खर्ज और नुकसान को जानने के बाद मोदी सरकार से उठ जाएगा विश्वास

अब शिवसेना ने भी मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की मांग कर डाली है, जिसको लेकर शिवसेना के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पवार के नेतृत्व में शनिवार को शिव सैनिकों ने कचहरी में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के फायर ब्रांड नेता के इलाके में फैला सांप्रदायिक तनाव, विधायक की चेतावनी से पुलिस के उड़े होश


शिवसेना ने अपने ज्ञापन में कहा है कि कई सालों से शिव सेना एवं सभी हिंदू संगठन मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की मांग करते आ रहे हैं। अब यूपी और केंद्र में हिंदुत्व वाली सरकार है और यूपी की योगी सरकार अनेक जिलों के नाम बदल रही है तो सीएम को हिंदू संगठनों की भावनाओं को समझते हुए शीघ्र से शीघ्र मुजफ्फरनगर का नाम भी बदलकर लक्ष्मीनगर कर देना चाहिए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा ना हुआ तो शिवसेना सभी संगठनों को साथ लेकर जिले में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान अनुज चौधरी, शिवसेना नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, नगर महासचिव वैभव एडवोकेट, नगर उप प्रमुख लोकेश सैनी, अंशु पाल, मंगतराम , राजकुमार, प्रदीप, प्रमोद कुमार, आशीष मिश्रा, जितेंद्र गोस्वामी, भुवन मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, डॉ. प्रवीण, राहुल पाल, वेद पाल कश्यप, राहुल पाल आदि शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग