3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में मारे गए हिन्दूवादी नेता कमलेश के समर्थन में इस दल की मांग से भाजपा हो सकती है हैरान

कमलेश तिवारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन योगी सरकार से परिवार के दो सदस्यों की नौकरी की मांग पीड़ित के परिजनों को दो करोड़ की सहायता की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 Oct 2019, 7:15 PM IST

shiv_1.png

मुजफ्फरनगर. शिवसेना ने विवादित हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शिवसेना ने आतंकवाद का पुतला दहन किया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक स्थित अपने कार्यालय से बाहर निकल कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने आतंकवाद का पुतला जलाया। शिवसेना के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पवार ने कहा कि शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ब्रजमोहन शर्मा के निर्देश पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी 28 जिले में हाल ही में मारे गए हिंदू नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या की गई है। यह आतंकवाद की तरह घटना है।

सन 2015 में दिए गए उनके बयान के आधार पर कुछ लोगों ने उनकी हत्या पर 51 लाख और आईएसआई संगठन ने सवा करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया था। यह उसी का परिणाम है और यह प्रदेश में और केंद्र में जो हिंदूवादी सरकार है, यह उसकी बड़ी उनकी विफलता और नाकामी है। शिवसेना कड़ी शब्दों में इसकी घटना की निंदा करती है। हम सरकार से मांग करते हैं कि उनके परिवार के दो सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपने भाई के प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि एक करोड़ रुपए की उन्हें सहायता राशि मुहैया कराई जाए। अगर हमारी मांगों को लेकर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जैसा हमारे पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख ललित मोहन शर्मा को जैसा निर्देश होगा। उसी तरह का हम योजना बनाकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश