
दरोगा ने पहले किराए पर लिया मकान, जब मकान मालिक ने मांगा किराया तो किया यह काम
शामली. एक बार फिर खाकी की दबंगई सामने आई है। यहां एक एक दरोगा ने पहले मकान किराए पर लिया, लेकिन जब मकान मालिक ने किराए की मांग की तो दरोगा वर्दी को रौब दिखाने लग गया। इससे आजिज आकर मकान मालिक ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला जनपद शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कॉलोनी का है। यहां के निवासी जयनारायण ने एसपी से शिकायत की है कि उसने अपना मकान दरोगा को किराए पर दे रखा है। लेकिन, किराया मांगने पर दरोगा दबंगई दिखाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शामली कोतवाली में तैनात एक दरोगा मीरपाल तेवतियां और उसकी पत्नी अर्चना चौधरी पिछले करीब 5 वर्षो से उसके यहां 5 हजार रूपये प्रति माह की दर से किरायदार है। इन लोगों ने शुरू में तो समय से किराया दिया, लेकिन अब पिछले करीब 6 माह से किराया देना बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें- एक पिता ने अपनी ही बेटी से रेप के बाद की हत्या तो चश्मदीद मासूम बेटे ने किया यह काम
पीड़ित पेशे से किसान है। उन्हें अपने मकान से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आना-जाना पड़ता है, लेकिन उनका किराएदार दरोगा उसके दरवाजे पर बाइक खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर देता है और हटाने के लिए कहने पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दरोगा की पत्नी अर्चना चौधरी भी दरोगा है,जो महिलाओं के साथ अभद्रता करती हैं। इसके अलावा मकान मािलक का आरोप है कि दरोगा अपने कमरे में बिजली चोरी कर जला रहे हैं, जिसकी वजह से कभी भी पीड़ित पर विद्युत विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जा सकता है। अब तो दरोगा ने किराया देने से भी साफ इंकार कर दिया है। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं, दरोगा मीरपाल ने भी मकान मालिक द्वारा की गई शिकायत को गलत बताया है। दरोगा का कहना है कि इस तरह के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि एडिशनल एसपी अजय प्रताप सिंह को मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है।
Published on:
05 Nov 2018 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
