8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला, शून्य डिग्री तक पहुंचा तापमान

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी भी हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
demo

ये है उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला, शून्य डिग्री तक पहुंचा तापमान

मुजफ्फरनगर। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी भी हो रही है। जिसका लुत्फ उठाने लोग अपने परिवारों संग जा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश का भी एक ऐसा जिला है जहां इन दिनों कड़ाके की ठंड पड रही है। इतना ही नहीं, जिला का पारा शून्य के करीब आ पहुंचा है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में तैनात होंगे 2300 पुलिसकर्मी, जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले का तापमान 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनो में तापमान और भी गिरेगा। पिछले कई दिनों में जनपद मुजफ्फरनगर का तापमान न्यूनतम 2 डिग्री से 3 डिग्री रहा। वहीं गुरुवार को 1 डिग्री, शुक्रवार को 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। जबकि शनिवार को तापमान न्यूनतम 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार में आतंकवादी हमलों से जुड़ी RTI के जवाब से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें पूरा ब्योरा

मौसम के बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग अधिकारी पान सिंह ने बतायाय कि दिसंबर महीने का आखिरी चल रहा है। अब सर्दी ज्यादा पड़ती है और हमारे हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फ पड़ रही है। उसका असर यहां बहुत जल्दी आ जाता है। गत वर्षों से मुजफ्फरनगर में यह देखा जा रहा है कि हमारे रिकॉर्ड के अनुसार कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह और जनवरी के पहले सप्ताह में सबसे अधिक ठंड पड़ती है। जिसका तापमान सबसे कम रहता है और जिले में शनिवार का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम 0.4 डिग्री सेल्सियस है। अभी तो टेंपरेचर और गिरने की संभावना है क्योंकि अभी तक कोहरे ने दस्तक नहीं दी है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग