आपको बता दें कि यह भूमि खसरा नंबर 930 पर स्थित है जिसमें मस्जिद के साथ कई दुकानें और होटल बने हुए हैं। इस संपत्ति के अभिलेख नवाब सज्जाद अली खां पुत्र रुस्तम अली खां के नाम पर दर्ज हैं। रुस्तम अली खां के बेटे लियाकत अली खां पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री थे और उनका परिवार विभाजन के समय पाकिस्तान चला गया था।