मुजफ्फरनगर। जहां एक तरफ केंद्र सरकार तीन तलाक पर कानून बनाने की जद्दोज़हद में लगी है, तो वहीं देश में तीन तलाक की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर का है, जहां तीन साल के वैवाहिक बंधन को एक शख्स ने तीन बार तलाक.. तलाक.. तलाक.. कहकर खुद को उस बंधन से आजाद कर लिया।