28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से अपहरण के बाद नाबालिग के साथ गैंगरेप से इलाके में सनसनी

विरोध करने पर वहशियों ने किशोरी की बेरहमी से की पिटाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 26 Jul 2018, 2:25 PM IST

Gabg rape victim

घर से अपहरण के बाद नाबालिग के साथ गैंगरेप से इलाके में सनसनी

शामली. योगी सरकार भले ही महिला सुरक्षा और क्राइम कंट्रोल के नाम पर सत्ता में आई हो, लेकिन उनके शासन में महिला से लेकर बच्चियां भी अब अपने घरों में भी सेफ नहीं है। ऐसे ही घर से अपहरण के बाद एक नाबालिग से गैंग रेप की वारदात से शामली में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने अपहऱण और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं, गैंगरेप का विरोध करने पर पीड़िता की जबरदस्त पिटाई भी की गई है। दोनों दरिंदे वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना से बुरी तरह आहत पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार की ओर से लिखाई गई एफआईआऱ के मुताबिक पीड़िता की उम्र 15 वर्ष है। हालांकि, पुलिस मेडिकल औज युवती के डॉक्यूमेंट खंगालने के बाद ही इस मामले में कुछ भी कहने की बात कह रही है। फिलहाल, पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर एफआईआर लिखी गई है, जिसके मुताबिक किशोरी की उम्र 15 साल है।

मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा का है। यहां गांव में एक घर से एक नाबालिग को गांव के ही दो ही युवकों ने अपहरण कर खेत में ल गए। इसके बाद दोनों वहशियों ने नाबालिक किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान जब पीड़िता ने इन वहशियों की करतूत का विरोध किया तो पीड़िता की दोनों आरोपियों ने जमकर बेरहमी से पिटाई कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि घर से गांव के दो युवक उसका अपहरण कर गन्ने के खेत में ले गए थे। जहां उसके साथ दोनों ने एक साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है और विरोध करने पर उसके साथ दोनों ने जमकर मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें- जब पुलिस और सेना के जवान में हुई भिड़ंत तो दिखा ऐसा नजारा कि सहम गए लोग

इस घटना में बुरी तरह से चोटिल किशोरी ने जब अपनी आपबीती परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़िता के परिजन अपनी बेटी को साथ लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और दोनों वहशी युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्जकर लिया है। इसके साथ ही पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके साथ हुई दरिंदगी की जांच की गई। नाबालिग के साथ हुई गैंगरेप की वारदात पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा का मामला है। यहां के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ गांव के ही दो लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है और दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग