8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गले में तख्ती डाल कर थाने पहुंचे ​दो हिस्ट्रीशीटर, कान पकड़कर बोले- माफ कर दो साहब, नहीं करेंगे अपराध

मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश घबराकर गले में अपना नाम व पता और हिस्ट्रीसीट संख्या लिखी तख्ती डाल फिल्मी अंदाज में थाने पहुंचे। यहां बदमाशों ने अनोखे अंदाज में अपराध से तौबा करते हुए पुलिस से रहम की गुहार लगाई और अपराध न करने की बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 5 May 2022, 1:57 PM IST

photo_2022-05-05_13-33-23.jpg

जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार हो रही मुठभेड़ की घटनाओं से घबराए बदमाश अपने गले में पहचान की तख्ती डालकर थाने में पहुंच गए। यहां दोनों बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में थाना प्रभारी से रहम की गुहार लगा भविष्य में अपराध ना करने की बात दौहराई। बता दें कि बदमाश दोनों सगे भाई है और मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर है।

हाथ जोड़ और कान पकड़ किया आत्मसमर्पण

दरअसल, मुजफ्फरनगर में लगातार पुलिस और बदमाशों के बीच हो रही मुठभेड़ की घटनाओं से बदमाश अब घबराते नजर आ रहे हैं। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बसी निवासी दो हिस्ट्रीशीटर सगे भाई नसीम और नईम अपने गले में नाम और पता के साथ-साथ अपनी हिस्ट्री सीट संख्या लिखकर हाथ जोड़ और कान पकड़ते हुए थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने थाना प्रभारी के सामने गिड़गिड़ाते हुए रहम की गुहार लगाई और कहा कि साहब हमें माफ कर दो, हमारी जान बख्श दो, हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं और हम अब भविष्य में कभी भी कोई भी अपराध नहीं करेंगे।

बदमाशों ने भारी निरीक्षक के आदेशों का पालन करने की बात कही

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों पर शिकंजा कसने के आदेश पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर सहित अन्य गंभीर धाराओं मैं मुकदमे दर्ज वाले अपराधियों की धरपकड़ और उन पर शिकंजा कसने का जैसे ही शुरू किया तो दोनों अपराधी हिस्ट्रीशीटर शाहपुर प्रभारी राधेश्याम यादव के सामने पहुंचकर गिड़गिड़ा ते नजर आए। इस दौरान थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने दोनों बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अपराध नहीं करोगे और यहां रहते थाने में हाजिरी लगानी होगी अगर कहीं बाहर जाना होगा तो तब भी थाने में हाजिरी लगाकर जाएंगे और बाहर से आएंगे तो तब भी थाने में हाजिरी लगाएंगे इस पर बदमाशों ने प्रभारी निरीक्षक के सभी आदेशों का पालन करने की बात दोहराई।

दोनों अपराधी हिस्ट्री शीटर-पुलिस

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह दोनों अपराधी शाहपुर थाने से टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में हैं। इन पर लूट चोरी के साथ-साथ गो तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। शाहपुर पुलिस थाने से दोनों अपराधी हिस्ट्रीशीटर भी है। आज दोनों गो तस्कर नसीम और नईम गले में तख्ती डालकर शाहपुर पुलिस थाने पहुंचे थे जहां उन्होंने कान पकड़ कर उठक बैठक लगाकर अपराध से तौबा कर पुलिस में आत्मसमर्पण किया है।