30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर
शामली : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, देखें वीडियो
Play video

शामली : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

ग्रामीणों ने गांव में बिक रही अवैध शराब को लेकर जमकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
Google source verification

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में दो लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में दो लोगों की मौत को लेकर गहरा शोक व्याप्त हैं। वहीं ग्रामीणों ने गांव में बिक रही अवैध शराब को लेकर जमकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। दरअसल, गत रात्रि गांव के दो लोगों त्रिपाल और सोमपाल ने गांव में ही एक व्यक्ति से हरियाणा मार्का की देसी शराब खरीदी कर उसका सेवन किया। जिसके कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी, जिन्हें परिजनों ने किसी तरह शामली अस्पताल में भर्ती कराया, जहा दोनों की मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की मौत अधिक मात्रा में जहरीली शराब पीने से हुई है।

इसे लेकर ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। ग्रामीणो का आरोप है कि गांव में बिक रही अवैध शराब का विरोध कई बार किया गया है और इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही करता। वहीं त्रिपाल के शव का परिजनों ने बिना पुलिस कार्यवाही के गमगीन माहोल में दाह संस्कार कर दिया, जबकि सोमपाल के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश