4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से दो की मौत, धड़ल्ले से हो रही है खरीद बिक्री

यूपी में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 17 Feb 2018, 9:40 AM IST

two people died for Poisonous liquor

शामली। देशभर में इन दिनों जहरीली शराब की खरीद बिक्री जोर-शोर से हो रही है। आलम यह है कि आए दिन कहीं न कहीं से जहरीली शराब पीने से लोगों के मरने की खबर आती रहती है। ताजा मामला है उत्तर प्रदेश के शामली जिला का, जहां जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में धड़ल्ले से जहरीली शराब की खरीद-बिक्री हो रही है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

यह है पूरा मामला...

घटना जनपद शामली के कांधला थानाक्षेत्र के सुनना गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात गांव के दो लोग त्रिपाल और सोमपाल ने गांव में ही एक युवक से हरियाणा मार्का की देसी शराब खरीदी और जमकर पीया। शराब पीने के कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में दोनों के परिजनों ने किसी तरह शामली अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, कुछ देर इलाज चलने के बाद दोनों की मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की मौत अधिक मात्रा में जहरीली शराब पीने से हुई है। डॉक्टर्स का यह भी कहना था कि इनकी शरीर में इतना जहर भर गया था कि उन्हें बचाना मुश्किल था। इधर, इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं, इस घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आबकारी विभाग और पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबजी और बवाल किया।

ग्रामीणों का आरोप हैं कि गांव में बिक रही अवैध शराब का विरोध कई बार किया गया। साथ ही सरकारी अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई। लेकिन, आज तक इस मामले को लेकर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, घटना के बाद त्रिपाल के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि, सोमपाल के परिजन उसकी डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश