14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे के बाद दिखी ऐसी हृदय विदारक घटना, देखने वाले भी रो पड़े

एक हृदय विदारक घटना देखकर सभी रह गए सन्न दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
less than 1 minute read
Google source verification
accident.png

मुज़फ्फरनगर. तेज गति से जा रही एक रोडवेज बस ने स्कूटी सवार 3 लोगो को कुचल दिया जिससे स्कूटी पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया।घटना की सूचना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाईन प्रभारी ने घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया और दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी है।

जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सबसे व्यस्त चौराहे महावीर चौक के निकट हुए एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। महावीर चौक पर बने ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज बस ने सामने से स्कूटी पर आज रहे तीन युवकों को बुरी तरह कुचल दिया। घटना में गम्भीर रूप से घायल दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को भी चोटें आई है, लेकिन वह खुद ही बस के नीचे से बाहर निकल आया। घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सिविल लाईन पुलिस ने तत्काल दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी। वहीं मृतकों की पहचान सिद्धार्थ त्यागी पुत्र धर्मेंद्र त्यागी निवासी गंगा रामपुरा थाना सिविल लाइन और वरुण शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी दक्षिणी सिविल लाइन के रूप में हुई और घायल युवक भव्य शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी पैराडाइज सोसायटी जानसठ रोड थाना नई मंडी क्षेत्र का रहने वाला है।