1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखी शादी: जब दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचा दूल्हा तो उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम-देखें वीडियो

यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Apr 2018, 2:55 PM IST

Unique Wedding

मुजफ्फरनगर। जिले में एक ऐसी अनोखी शादी हुई है, जिसमें दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपनी बारात लेकर बुलंदशहर के स्याना कस्बे में पहुंचा। शादी के बाद उसी हेलीकॉप्टर से वह दुल्हन को लेकर वापस अपने गांव सोहंजनी आया।

यह भी पढ़ें-दूल्हा गया था दुल्हनिया लेने, इसी बीच पहुंचा दुल्हन का प्रेमी और हो गया ऐसा खेल कि हंसते रह जाएंगे आप

इस हेलीकॉप्टर वाली शादी की चर्चा जैसे ही गांव में हुई तो ग्रामीण हेलीकॉप्टर देखने के लिए उस ओर दौड़ पड़े, जहां हेलीकॉप्टर उतरा था। इस शादी में ग्रामीण दुल्हन से ज्यादा हेलीकॉप्टर को देखने पहुंचे। ये शादी ग्रामीण इलाके में होने वाली बाकी शादियों से अलग इसलिए है, क्योंकि इस शादी में दूल्हे ने कोई दहेज नहीं लिया बल्कि अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लाकर एक मिसाल कायम की।

यह भी देखें-पोस्‍ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी लेकर कैसे कर सकते हैं हर महीने अच्‍छी कमाई, जानें इस खबर में

मामला थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोहंजनी तगान का है, जहां गांव की पूर्व प्रधान ममता त्यागी पत्नी सुनील त्यागी के बेटे नितेश त्यागी की शादी जनपद बुलंदशहर के स्याना कस्बे में संजय त्यागी की बेटी संजना त्यागी से तय हुई थी। दूल्हा पक्ष क्षेत्र में सामाजिक स्तर पर काफी रसूकदार है। साथ ही ये लोग दहेज प्रथा के विरोधी भी हैं। जिस वजह से सुनील त्यागी ने अपने बेटे नितेश की शादी बिना दहेज लिए की है।

यह भी पढ़ें-कैराना फतह के लिए भाजपा ने इस महिला सांसद को मैदान में उतारा, हो सकता है बड़ा फेरबदल

मगर बेटे नितेश को अपनी शादी की खुशी अलग ढंग से मनाने का मन हुआ तो उसने दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाने का प्लान बना लिया, जिसके लिए दिल्ली से एक हेलीकॉप्टर 2 दिन के किराए पर ले लिया। 18 अप्रैल की शाम को दूल्हा अपने पिता सुनील त्यागी अपनी मां ममता त्यागी वह अपनी बुआ बबली को हेलीकॉप्टर से लेकर बुलंदशहर के स्याना पहुंचा।

यह भी देखें-बिजनौर जेल में हाईटेक रसोई

जहां रात में धूमधाम से शादी हुई और सुबह नितेश अपने परिवार के साथ अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव सोहंजनी तगान वापस आया। उनका हेलीकॉप्टर खेत में बने हेलीपैड पर उतरा तो हैलीकॉप्टर और दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीण महिला और बच्चों की भीड़ पहले से इकट्ठा थी।

यह भी देखें-दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी के गले में डाली वरमाला

लोग दुल्हन से ज्यादा हेलीकॉप्टर को देख रहे थे, जिसके बाद रीति रिवाज और विधि विधान के साथ नवदंपत्ति का घर में स्वागत किया गया। दूल्हे नितेश के पिता सुनील त्यागी का कहना है कि बेटे की शादी है। अपने बेटे की शादी में हर किसी को खुशी होती है, लेकिन हमने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया है। इसलिए बिना दहेज के शादी करते हुए एक अनोखी मिसाल कायम की है।

वहीं दूल्हे नितेश का कहना है कि हम दहेज जैसी कुप्रथा को आगे नहीं बढ़ाना चाहते इसलिए हमने बिना दहेज के शादी की है और इस शादी को बेहतर तरीके से करने के लिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर आया हूं। वहीं हेलीकॉप्टर से अपनी ससुराल आने वाली दुल्हन संजना भी बहुत खुश हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश