पार्टी के सभी प्रत्याशी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे और सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ चुनाव में सहयोग करेंगे। पार्टी हाईकमान द्वारा थानाभवन, जलालाबाद व कस्बा बनत के लिए अभी प्रत्याशियों की घोषण नहीं की गई। इस अवसर पर मुनेश प्रधान, विजय कौशिक, राजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, पाल सिंह, राजेश देवी, सुशील शर्मा, मांगेराम, वतन सिंह सैनी, अनिल खेडा, रामपाल सिंह, सोनी, अनिल खेडा, सरफराज अली, रवि बालियान आदि मौजूद रहे।