29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर में त्यागी एकता समिति का ऐलान- भाजपा को निकाय चुनाव हराकर ही लेंगे दम

UP Nikay Chunav: खतौली में बीते साल दिसंबर में उपचुनाव हुआ तो भाजपा के कमेटिड वोटर त्यागी उसको हराने की कसमें खा रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 30 Apr 2023, 11:12 AM IST

Muzaffarnagar news

प्रेस वार्ता करते मांगेराम त्यागी और बॉबी त्यागी (बायें), दायें में गठबंधन की ओर से मुजफ्फरगनर की चेयरमैन प्रत्याशी लवली

पश्चिम उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में एक बार फिर त्यागी समाज की भाजपा से नाराजगी सामने आ रही है।राष्ट्रीय त्यागी, भूमिहार, ब्राह्मण समाज समिति ने निकाय चुनाव में भाजपा को हराने की अपील अपनी जाति के लोगों से की है।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने शनिवार को मुजफ्फरनगर में कहा, त्यागी समाज की जिस तरह से भाजपा में अनदेखी हो रही है। वो किसी से छुपा नहीं है। निकाय चुनाव में भी मुजफ्फरनगर में भाजपा ने त्यागी समाज से सिर्फ 2 सभासदों का टिकट दिया है। ऐसे में हम भाजपा का विरोध जारी रखेंगे। निकाय चुनाव में भी भाजपा को खतौली की तरह हराने का काम करेंगे।


सपा प्रत्याशी की जीत के लिए करेंगे काम
मांगेराम त्यागी ने मुजफ्फरनगर से गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा को समर्थन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लवली हमारे समाज की बेटी है, उन्हें जिताने के लिए दिनरात काम किया जाएगा।

मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज भाजपा को 99 प्रतिशत वोट करता है, लेकिन भाजपा ने टिकट बंटवारे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाज की अनदेखी की है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी का विरोध होगा।

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी गैंग का मेंबर हरिहर सिंह कौन हैं, जिसे गाजीपुर कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

खतौली उपचुनाव में दिखा था असर
खतौली विधानसभा उपचुनाव में भी त्यागी समाज के कई लोगों ने बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था। इसका असर भी चुनाव में देखने को मिला था। अगर इस बार के चुनाव में त्यागी ब्राह्मण एकजुट होकर सपा की ओर गए तो भाजपा के लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग