एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि चरथावल के कुटेसरा नहर जहां पर पहले कई घटनाएं हुई थी, उसी परिपेक्ष में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, मगर वो रुके नहीं और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक दरोगा प्रदीप नादर घायल हो गए। वहीं, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश भी घायल हो गया, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम गौरव बताया है। वह जनपद शामली के कांधला का रहने वाला है। पूछताछ में यह बी पता चला कि मुज़फ्फरनगर के थाना रतनपुरी से वांछित चल रहा है और 25 हजार रूपए का इनामी भी है। इसके पास से एक तमंचा, काफी मात्रा में कारतूस और एक बिना नम्बर की बाइक बरामद हुई है। इस पर मुज़फ्फरनगर और शामली में लूट के मुक़दमे दर्ज हैं।