
शामली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उस वक्त लोग हैरान रह गए जब एक प्रेमी जोड़ा हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाने के बाद शुक्रवार को वहां पहुंचा। नवदंपती ने एसपी से मिलकर अपने ही परिजनों से हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। युवती ने परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। वहीं, एसपी ने उन्हें जल्द सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है।
यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला जनपद शामली के थाना थानाभवन क्षेत्र के टंकी कॉलोनी निवासी अभय धीमान का है। अभय का कई वर्षों से कस्बे की ही दीपांशी मित्तल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत दिनों दोनों एक-दूसरे की रजामंदी के बाद घर से चले गए। दीपांशी मित्तल ने बताया कि इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के आर्य मसाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। दोनों एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शादी गाजियाबाद में सब रजिस्ट्रार के यहां पंजीकृत भी करा ली है।
शादी से खुश नहीं हैं परिजन
उन्होंने बताया कि दोनों के परिजन शादी से खुश नहीं हैं। आरोप है कि इस दौरान उनके परिजनों ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी है। उनके परिजन उनसे मारपीट करते हैं। दीपांशी के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि वह युवक को छोड़कर घर वापस आ जाए, नहीं तो वे उसे जान से मार देंगे। लड़की के परिजन लगातार दबाव बना रहे हैं। इसके चलते उनको हर दिन जान का खतरा बना रहता है।
एसपी ने कहा- प्रेमी युगल को मिलेगी सुरक्षा
इस मामले में एसपी शामली डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि युवती ने अपनी शादी के सभी कागज प्रस्तुत करते हुए अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। उसने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है। जल्द ही प्रेमी युगल को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
Updated on:
30 Dec 2017 10:56 am
Published on:
30 Dec 2017 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
