Bihar,liquor ban,social impact,side effect,nitish kumar,chief minister,liquor prohibition in bihar
मुजफ्फरपुर। हाईकोर्ट के कड़े फैसले के बावजूद बिहार में शराबबंदी से रोक नहीं हटेगी। राज्य सरकार दो अक्टूबर से नए प्रावधानों वाले कड़े शराबबंदी कानून को लागू करने जा रही। रविवार को आयोजित हो रही कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद सत्ता के शीर्ष स्तरीय बैठक में तय हुआ कि नए कानून पर फैसले का असर नहीं पड़ेगा। अभी 5 अप्रैल से 1915 में बना कानून लागू है जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई। विधान मंडल के बीते मानसून सत्र में संशोधन कर नया विधेयक पारित किया गया। इस पर राज्यपाल ने मंजूरी भी दे दी है। रविवार को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद नया कानून प्रभावी माना जाएगा।
इधर, सत्तारूढ़ जदयू ने सरकार के फैसले का भरसक साथ देना तय किया। दो अक्टूबर को जदयू के कार्यकर्ता शराबबंदी के लिए जगह-जगह प्रभातफेरी निकालेंगे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मीडिया को दी है।