शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक समान विचारधारा वाले जितने भी दल हैं, जितने भी उपेक्षित लोग हैं। जिन्हें कहीं भी सम्मान नहीं मिल रहा है। उन सबको हमने इकठ्ठा किया है। अब तक लगभग 40 दल हमसे मिल भी चुके हैं। हमने तो नेताजी को चुनाव लड़ने का न्योता दिया था वे आना चाहे तो ठीक है। वर्ना हम तो अपना काम कर ही रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रम भी लग चुके हैं। हमने फिर 13 तारीख में 40 दलों की बैठक बुलाई है। जिन 40 दलों से हमारी बात हुई है वो हमारा सम्मान भी करेंगे और हमारे साथ भी रहेंगे।