24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर पर था कर्जा तो दोस्तों के हवाले कर दी बीवी, इसके बाद जो हुआ..जानकर उड़ जाएंगे होश…

राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन कस्बे में दो दोस्तों को घर में बुलाया और दोस्तों को सौंप दी बीवी।

2 min read
Google source verification
Nagaur news

rape victim in kuchaman city

पुलिस ने कराया मेडिकल, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का आरोप

कुचामनसिटी. एक महिला ने अपने पति के दो दोस्तों पर रेप का आरोप लगाने के साथ ही ससुराल पक्ष पर भी दहेज प्रताडऩा मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही महिला का मेडिकल करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कुचामन वृत्ताधिकारी विद्याप्रकाश कर रहे हैं।
पीहर से लाकर दिए रुपए
थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह जोधा ने बताया कि पीडि़त महिला ने अजमेर पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल के समक्ष रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ दहेज के लिए परेशान करते है। पीहर पक्ष से 8 लाख रुपए लाकर देने के बाद भी 10 लाख रुपए और लाने की मांग कर रहे है। पति ने अपने ही घर पर अपने दो दोस्तों से भी उसका रेप कराया। पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के साथ ही दुष्कर्म के आरोप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़ता ने कहा किया परेशान
पीडि़ता ने पत्रकारों से मुखातिब होकर बताया कि पति शादी के बाद से ही परेशान कर रहा था। बच्चे होने के बाद दहेज की मांग बढती गई। दहेज की राशि नहीं देने पर उसने अपने दो दोस्तों को घर में बुलाया और रेप कराया। जिसके दौरान मुझे छत की सीढियों से घसीटा भी गया। पीडि़ता ने पुलिस ने ठोस कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि पीडि़ता ने पति पर शादी के बाद से ही परेशान करने व झाड़ फूंक के नाम पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि उसने पुलिस के समक्ष न्याय के लिए गुहार लगाई है। उसके ससुराल वाले उसके बच्चों को लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह बच्चों को किसी हाल में उनको नहीं देना चाहती।