8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बड़ा हादसा: चालक को आया हार्ट अटैक, शोभायात्रा में शामिल 8 लोगों को कुचला

राजस्थान के नागौर के डेगाना में विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा में शामिल कई लोगों को एक बेकाबू गाड़ी ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों के मौत की सूचना मिल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 22 Feb 2024, 2:05 PM IST

nagaur_degana.jpg

Accident on Vishwakarma Jayanti in Degana: राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना शहर से वीभत्स घटना सामने आई है। विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा में कई शामिल लोगों को एक बेकाबू गाड़ी ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा जयंती के मौके पर शहर में रैली निकाली जा रही थी। तभी रैली के पीछे से अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें करीब आठ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लिया।

बता दें कि विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में डेगाना शहर में रैली निकाली जा रही थी। तभी एक बेकाबू बोलेरो गाड़ी ने अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के सहित दो लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो चालक को अचानक अटैक या बेहोशी आने की वजह से घटना घटित हुई।

इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उग्र भीड़ ने बोलेरो चालक ड्राइवर को रेफर करते समय एंबुलेंस के आगे विरोध प्रदर्शन किया। उप जिला अस्पताल में हजारों की संख्या में लोगों की उमड़ी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत करवाया गया। इस मौके पर डीएसपी रामेश्वरलाल सहारण एवं तहसीलदार संजय कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।


विश्वकर्मा जयंती शोभायात्रा में शामिल लोगों को बेकाबू गाड़ी के द्वारा कुचलने की घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि गाड़ी चालक पहले तो शोभायात्रा के पीछे धीरे-धीरे चल रहा था, लेकिन अचानक बोलेरो गाड़ी की स्पीड तेज हो गई और लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना की वजह चालक को अचानक हार्ट अटैक आना या बेहोशी छाने आना बताया जा रहा है।