नागौर. शहर में कोई अनजान व्यक्ति कहीं चला जाए तो उसे शायद ही कॉलोनी या अपनी इच्छित जगह मिल सके। इसके लिए किसी को पूछे बगैर उसे पता नहीं मिल सकेगा। इसलिए कि शहर में लगे सूचना सम्बंधी बोर्ड प्रचार सामग्री से अटे पड़े हैं। कहने को नगर परिषद ने सूचना पट्ट लगा रखे हैं, लेकिन इन पर लगे पोस्टर लोगोंा की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। दिशासूचक चिह्न व काम की सूचना पोस्टर के पीछे छिप गई है। एक तरह से सूचना देने वाले ये बोर्ड प्रचार सामग्री के बोर्ड बन रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नींद नहीं उड़ रही।