7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घोषणाओं के खूब ‘चौके-छक्के’ पर असल बाजी में सब ‘क्लीन बोल्ड’

राजकीय सोमानी उच्च माध्यमिक विद्यालय की जमीन के एक बड़े हिस्से में खेल मैदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sandeep Pandey

•

Updated: 25 Feb 2018, 6:58 PM IST

Moulasar News

खेल मैदान के विकास के नाम पर बना एक मात्र प्रवेश द्वार।

मौलासर. कस्बे के निकट धनकोली जाने वाले मार्ग पर राजकीय सोमानी उच्च माध्यमिक विद्यालय की जमीन के एक बड़े हिस्से में खेल मैदान बना हुआ है। यह खेल मैदान जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते वर्तमान में शराबियों का अड्डा बना हुआ है। यहां शराब पीने के बाद शराब की खाली बोतलें फेंकी जा रही है। इस कारण कांच के टुकड़े पूरे खेल मैदान में पड़े रहते हैं और बच्चे खेल नहीं पा रहे। कुछ महीने पहले परिवहन मंत्री यूनुस खान ने कस्बे के इस खेल मैदान में विधानसभा स्तर की एक बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई थी। इस दौरान मंत्री युनूस खान ने यहां पानी की तरह खूब पैसा खेल मैदान को सुधारने एवं प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार में बहाया था। प्रतियोगिता के शुभारंभ व समापन समारोह में भाग लेने आए राज्य व केन्द्र सरकार के मंत्रियों ने भी कई घोषणाएं खेल मैदान के विकास के लिए की थी। इनमें से एक भी घोषणा को अब तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। मौलासर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अभी भी खेल विकास के लिए इंतजार है। हालांकि केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी व सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने यहां एक खेल समारोह में मैदान की चारदीवारी की घोषणा की थी। वह भी अभी ठण्डे बस्ते में है।

केवल प्रवेश द्वार का हुआ निर्माण
अब तक खेल मैदान के लिए घोषणा तो लाखों रुपए की कर दी गई, लेकिन मैदान के विकास के नाम पर मात्र अभी तक प्रवेश द्वार का ही निर्माण हो पाया है। मैदान की दुर्दशा को लेकर खिलाडिय़ों में गहरा रोष है। सरपंच हनुमान पूनियां ने बताया कि मैदान में चारदीवारी नही होने से यह मैदान खिलाडिय़ों के खेलने में काम नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि एक समारोह में सरकार के मंत्रियों ने इस मैदान में घोषाणाओं के तो खूब चौके-छक्के लगाए थे। लेकिन एक भी घोषणा अभी तक पूरी नही हुई है।

जिमेदार कर रहे अनदेखी
पकोड़ा तालाब स्थित खेल मैदान में शराबी शाम ढलते ही यहां डेरा जमा लेते है। कार्रवाई नहीं होने के चलते शराबियों के हौसले बुलंद हैं। इस मैदान से कुछ दूरी पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व शारदे बालिका छात्रावास है, फिर भी इसकी अनदेखी जिम्मेदार कर रहे हैं।

होगी कार्रवाई
मैदान खेलों के लिए बनाया गया है न कि शराब पीने के लिए। यहां नियमित गश्त की जाती है। यदि कोई शराबी खेल मैदान में शराब पीता हुआ पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

थानाधिकारी शम्भूसिंह शेखावत, पुलिस थाना मौलासर।