30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
Video: आनंदपाल के गैंगस्टर भाई में भी दिखा आनंदपाल जैसा रुतबा, बख्तरबंद गाड़ी से उतर ऐसे की एंट्री
Play video

Video: आनंदपाल के गैंगस्टर भाई में भी दिखा आनंदपाल जैसा रुतबा, बख्तरबंद गाड़ी से उतर ऐसे की एंट्री

पेशी के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और समूचे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 12 Dec 2017, 5:10 PM IST

नागौर। कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर के बाद उसके छोटे भाई रूपेंद्रपाल उर्फ विक्की को आज डीडवाना के अपर जिला एवम सेशन न्यायालय में पेश किया गया। उसके साथ आनंदपाल के चाचा दामोदर सिंह को भी पेशी पर लाया गया। इस मौके पर उन्हें लाडनूं में एक दुकान में लूटपाट करने का आरोप में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिस पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आगामी पेशी के आदेश दिए। पेशी के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और समूचे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया।

 

आपको बता दें कि मामला साल 2006 का है। इस मामले में आनन्दपाल सिंह, उसके भाई रूपेंद्रपाल और चाचा दामोदर सिंह पर लाडनूं निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल की दुकान पर लूटपाट का आरोप है। इस मामले में अजमेर की सेन्ट्रल जेल से रूपेंद्रपाल सिंह ओर दामोदर सिंह को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बख्तरबंद गाड़ी में लाया जाकर न्यायाधीश प्रदीप कुमार मोदी के समक्ष पेश किया गया, जहां दोनों आरोपियों के बयान मुलजिम दर्ज किए गए। इसके बाद न्यायाधीश ने बुधवार को बहस के लिए पेशी मुकर्रर की। इसके लिए पुरे कोर्ट परिसर में पुलिस के सशस्त्र कमांडो और जवान तैनात किए गए। रूपेंद्रपाल सिंह की सुरक्षा में तैनात बुलेट प्रूफ जैकेट पहने कमांडो तैनात किए गए। इसके अलावा कोर्ट के चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।