8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा, जताया विरोध

मेड़ता विधायक इन्द्रा देवी बावरी ने की दूरभाष पर प्रबंध निदेशक से चर्चा, रियांबड़ी क्षेत्र के गांवों में सिंगल फेज 24घंटे बिजली देने की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Pratap Singh Soni

•

Updated: 20 Dec 2019, 7:21 PM IST

Riyan Bari News

रियांबड़ी में सहायक अभियंता कार्यालय में बिजली कटौती के मुद्दे पर चर्चा करतीं मेड़ता विधायक इन्द्रा देवी बावरी व समर्थक।

रियांबड़ी. सहायक अभियंता विद्युत निगम कार्यालय में शुक्रवार को क्षेत्रीय गांवों में हो रही लंबी अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मेड़ता विधायक इन्द्रा देवी बावरी सहित रालोपा समर्थकों व किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। मेड़ता विधायक इन्द्रा देवी बावरी के नेतृत्व में कई समर्थक रियांबड़ी डिस्काम कार्यालय पहुंचें। सहायक अभियंता जीएल व्यास को सैंसड़ा, झींटियां, पुरोहितासनी, खेड़ा, जाटावास सहित अन्य ग्राम पंचायतों में लंबी अघोषित विद्युत कटौती को लेकर खरी खोटी सुनाई। रालोपा नेता रामप्रकाश फड़ोलिया, विधायक निजी सचिव महिपाल इनाणियां, रेसल सिंह, सुशील बावरी जैजासनी, ओमप्रकाश डूकिया, हिम्मताराम खंदोलिया, बाबुराम फड़ोलिया, किसान पांचाराम घासल, जस्साराम झड़ाऊ कलां, देवीलाल घासल, युवक कांग्र्रेस के वरूण पारीक, सुखदेव भाटी, शिंभूराम, भागीरथ डांगा आदि ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती का विरोध जताया। लोगों का कहना था कि गत दो माह में इतनी कटौती निगम की ओर किए जाने का क्या कारण है। इस पर सहायक अभियंता जीएल व्यास ने एमडी के निर्देशों का हवाला दिया। मेड़ता विधायक इन्द्रा देवी बावरी ने कहा कि आगामी दौर में बोर्ड परीक्षा नजदीक है वहीं ग्रामों में 24घंटें बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए तथा काश्तकारों को छह घंटे तो बिजली मुहैया करवाई जाए। इस मुद्दे को लेकर एक बारगी तो माहौल गर्मा गया। वहीं सहायक अभियंता व्यास ने रिएक्टर लगाकर ही इस मामले का सुलझाने का मध्यम मार्ग सुझाया। इसी को लेकर मेड़ता विधायक इन्द्रा बावरी ने प्रबंध निदेशक अजमेर से दूरभाष पर वार्ता कर तीन दिवस में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू करने की बात कही। प्रबंध निदेशक ने सहायक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश देने का आश्वासन देकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया।