6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुपए निकालने आया था नागौर, ट्रक वाले ने कुचल दिया

- नागौर शहर के चैनार रोड पर हुआ हादसा - आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

less than 1 minute read
Google source verification

नागौर. शहर के चैनार रोड पर बुधवार सुबह एक ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस के करीब आधे घंटे बाद पहुंचने के कारण शव सड़क पर पड़ा रहा। जानकारी के अनुसार खाटू बड़ी थाना क्षेत्र के सिलारिया निवासी रामदेव राम पुत्र सूजाराम जाट बुधवार सुबह बैंक से रुपए निकालने के लिए नागौर आ रहा था।

शहर में प्रवेश करते समय चैनार के पास सड़क पर गायें आने पर उसने मोटरसाइकिल धीरे की, इतने में पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका सिर ट्रक के टायर के नीचे आकर कुचल गया। हादसे में रामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची तथा शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया। इस सम्बन्ध में मृतक के भाई बलदेवराम जाट ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

अधिकारी भी देखकर हो गए रवाना

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। इस बीच कुचामन सिटी एवं एक अन्य एसडीएम वहां से गुजरे। अधिकारियों ने गाड़ी रूकवाकर लोगों से पूछा कि क्या हुआ। जैसे ही जवाब मिला कि दुर्घटना हुई है, वे बिना समय गंवाएं मौके से रवाना हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आधे घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन अधिकारियों ने भी मानवता नहीं दिखाई।

ये भी पढ़ें

image