
कुचामनसिटी. एक युवक की जल्दबाजी से उसकी जिंदगी की डोर टूट गई और वह अकाल की मौत का ग्रास बन गया। मामला है नारायणपुरा रेलवे स्टेशन का जहां मंगलवार की दोपहर डेढ बजे चलती हुई ट्रेन में चढने की लापरवाही से युवक की जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पलाड़ा के पूर्व सरपंच भंवरलाल कुमावत का २२ वर्षीय भतीजा घनश्याम पुत्र परसराम मंगलवार की दोपहर जयपुर जाने के लिए नारायणपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। लेकिन ट्रेन रवाना हो गई थी। घनश्याम ने भाग कर चलती हुई ट्रेन पकडऩे का प्रयास किया लेकिन हाथ छूट जाने से वह गिर गया और ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई।
Published on:
04 Oct 2016 05:03 pm
