
Car Truck Accident At National Highway 65 : One Killed In Car accident
नागौर।
राष्ट्रीय राजमार्ग 65 नागौर-जोधपुर मार्ग पर खरनाल-भाकरोद गांव के पास ट्रक और कार के बीच हुई भिड़ंत ( Car truck accident At National Highway 65 ) में कार के चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। उसके बाद दोनों घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है।
यह है पूरा मामला ( nagaur crime news )
अस्पताल चौकी पुलिस ( nagaur police ) के अनुसार मंगलवार देर रात कार में सवार लोग जोधपुर से बीकानेर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर की तरफ जा रहे ट्रक की भाकरोद गांव के पास कार से जोरदार भिड़न्त हो गई। हादसे में कार के चालक रेलवे स्टेशन, बीकानेर निवासी आशुराम लखारा की मौत हो गई। कार में सवार गंगाशहर निवासी भानुप्रताप जैन घायल हो गए। दोनों को नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। यहां पर कार चालक आशुराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भानु प्रताप को ज्यादा चोट नहीं लगी है, उसका इलाज जारी है। कार में एक अन्य व्यक्ति भी सवार था जो सकुशल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
दुर्घटना की सूचना मिलने पर खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
25 Dec 2019 05:14 pm
Published on:
25 Dec 2019 05:03 pm
