बालक के शव को जब मोर्चरी में लाया गया तो ग्रामीणों व परिजनों ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने व शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराए जाने की मांग पर अड़े गए। जिस पर थानाधिकारी ने उन्हें समझाइश की। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मौके पर उप अधीक्षक परबतसिंह, थानाधिकारी डूंगरसिंह चूंडावत, उपनिरीक्षक नारायणसिंह झाला, अभिभाषक संघ अध्यक्ष प्रहलाद मेघवाल, गोवर्धनलाल आंजना, अमरसिंह आंजना, नेता प्रतिपक्ष गोपाल शर्मा आदि पहुंचे।