बाड़मेर
प्रदेश में पंचायती राज चुनाव ( panchayati raj election In Rajasthan ) का बिगुल बजते ही विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं प्रत्येक जिला स्तर पर पंचायत समिति सदस्यों ( Panchayati Raj elections Lottery ) एवं जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी भी खुलना शुरू हो गई है लेकिन, पंचायती राज चुनावों में तीसरी संतान के पैदा होते ही चुनावो में अयोग्य घोषित करने वाले नियम को लेकर राजस्थान सरकार के कई विधायक आवाज उठा चुके हैं। इसको लेकर कई बार विधानसभा एवं राजनीतिक सभाओं में मुद्दे उठे हैं। इसी मामले पर बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी ( MLA hemaram Choudhary ) ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पंचायती राज में इस नियम के कारण भ्रूण हत्या ( Killing embryo ) बढ़ रही है।