आरोपी ने यह मामला बाड़मेर तक ही सीमित नहीं रखा। सीआईडी आईबी में कार्यरत कांस्टेबल मोतीराम व्यास जोधपुर, पाली और जैसलमेर सहित प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी पैसे हड़पने की नियत से आम लोगों को ठगने में नहीं चूका। इस पूरे घटनाक्रम की लोगों को भनक लगी तो एक के बाद एक विभिन्न जिलों में मुकदमे होने शुरू हो गए। प्रदेश भर में अब तक इस कांस्टेबल के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में 11 मामले दर्ज हो गए।