12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी तृतीय श्रेणी शिक्षक थे, आज राष्ट्रीय स्तर पर किया जिले का नाम रौशन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित, शिक्षक दिवस पर शिक्षण संस्थानों में हुए विविध आयोजन  

3 min read
Google source verification
https://www.youtube.com/watch?v=gzmENlhFiLw

https://www.youtube.com/watch?v=gzmENlhFiLw

नागौर. शिक्षक दिवस पर मंगलवार को शिक्षा के साथ विद्यालय विकास सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेठ किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता शिव श्ंाकर व्यास को दिल्ली में विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इससे पहले व्यास को शिक्षा के साथ विद्यालय विकास के लिए भामाशाहों को प्रेरित कर लाखों रुपए के विकास कार्य करवाए जाने पर गत वर्ष शिक्षक दिवस पर राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि करीब आज से १९ वर्ष पहले व्यास ने तृतीय श्रेणी शिक्षक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखे थे।

जिला स्तर पर 8 व ब्लॉक पर 56 शिक्षक किए गए सम्मानित

विद्यालय विकास सहित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर मंगलवार को सम्मानित किया गया। जिले के 14 ब्लॉक में ब्लॉक स्तर पर 56, जिला स्तर पर 8, राज्य स्तर पर दो व राष्ट्रीय स्तर पर एक शिक्षक को सम्मानित किया गया। सेठ किशनलाल कांकरियां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता शिव शंकर व्यास को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायधनु के राजनीति विज्ञान के सुनील कुमार सेन व रामगोपाल जाट को सम्मानित किया गया। जबकि जिला स्तर पर सेठ किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में राजेश, भंवरलाल टाक, राजेश कुमार शर्मा, अब्दुल वहीद, पन्नाराम, मेघराज शर्मा, महेन्द्र सिंह यादव व गोविन्दलाल को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर शिक्षक जुगल किशोर जोशी, हेमलता, मानाराम व शिवनारायण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हबीबुर्रहमान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी ने की। अतिथियों में कार्यवाहक एडीएम घनश्याम गोयल, माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी वेणीगोपाल व्यास, एसएसए के एडीपीसी गोपाल मीणा, कांकरिया स्कूल के प्रधानाचार्य शंकरलाल शर्मा, प्रोफेसर भवानी शंकर, प्रमिल नाहटा आदि मौजूद थे।

इन्होंने भी मनाया शिक्षक दिवस
विद्या भारती के विद्यालय शारदा बाल निकेतन में डॉ. राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य अरविन्द बोड़ा ने विद्यार्थियों को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय मांझवास मे शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सेन, संजय कुमार व्यास व शिक्षिका विजय लक्ष्मी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बताया। बीआरआर माहेश्वरी सैकण्डरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर संस्था अध्यक्ष देवकिशन राठी व सचिव मनोज कचोलिया ने विचार व्यक्त किए। मूण्डवा चौराहा स्थित यूथ क्लासेज व डिफेंस एकेडमी में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों का स्वागत किया। संस्था निदेशक महेन्द्र गालवा ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बताया। साडोकन रोड स्थित डेनियल मेयो उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था के निदेशक हिम्मत सिंह राठौड़, व्यवस्थापक भूपेन्द्र सिंह राठौड़ व प्रधानाचार्य रेजी अजी ने शिक्षक दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर सम्मान किया। गायत्री विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए शिक्षण कार्य किए। प्रधानाचार्य सज्जन सिंह ने बताया कि इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं हुई। विवेक टेक्नो स्कूल में शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य प्रीति ढल ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। अभिनव कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकरलाल जाखड़ व रणजीत पूनिया ने विद्यार्थियों को शिक्षक का महत्व बताया। समारोह अध्यक्ष रामेश्वर सांगवा ने भी विचार व्यक्त किए।

विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सलेऊ में मंगलवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। शाला प्रधान औंकार सिंह ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अध्यापक पवन कुमार, सन्तोष मांजू, सुरेंद्र सिंह सारण मौजूद थे। संचालन छात्रा प्रांजल राणा ने किया। सेंट एंसलम्स विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रिनीश जोसेफ ने अध्ययन, अध्यापन के कार्य को प्रेम, सम्मान व समर्पण से तराशने का संदेश दिया। फ्यूचर प्वॉइंट के संस्था निदेशक संतोष सैनी ने बताया कि शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया। इसी प्रकार यूरो किड्स एवं एसवीएस पब्लिक स्कूल में अध्यापक धीरेन्द्र समदडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक दिवस मनाया गया। सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य डोमिनिका मारिया ने शिक्षक की महत्ता के बारे में जानकारी दी। मारूत नन्दन विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथि भवानीशंकर राकांवत ने विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका व महत्ता बताई। ग्रामोत्थान विद्यापीठ में बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य दल्लाराम चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डेह रोड अमरपुरा स्थित गणपति विद्या विहार गल्र्स स्कूल में शिक्षक दिवस पर निदेशक घनश्याम प्रजापत की अध्यक्षता में मनाया गया। हनुमान बाग स्थित दून वैली स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया। संस्था निदेशक हरदेव गारु ने शिक्षक की महत्ता के बारे में बताया।



















ये भी पढ़ें

image