4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलों के ठहराव व संचालन समय में किया बदलाव

त्योहार स्पेशल ट्रेन के समय में आंशिक परिवर्तन

less than 1 minute read
Google source verification
रेलों के ठहराव व संचालन समय में किया बदलाव

रेलों के ठहराव व संचालन समय में किया बदलाव

नागौर. रेलवे की ओर से त्योहार स्पेशल तीन रेल सेवाओं के ठहराव एवं संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे (north-west railway) के उपमहाप्रबंधक (सामान्य) लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार परिवर्तन के बाद इन रेल सेवाओं का संचालन नए समय के अनुसार रहेगा। इसके तहत बीकानेर-दादर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा एक से 29 दिसम्बर तक नौ ट्रिप प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को बीकानेर से 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.25 बजे दादर पहुंचेगी। इसी प्रकार दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा 2 से 30 दिसम्बर तक नौ ट्रिप प्रत्येक बुधवार व रविवार को दादर से 15.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। जोधपुर-वाराणसी त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 3 से 31 दिसम्बर तक 13 ट्रिप प्रत्येक सोमवार, गुरुवार व शनिवार को जोधपुर से 08.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसी प्रकार वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 2 से 30 दिसम्बर तक 13 ट्रिप प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को वाराणसी से 17.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। (train time table) उधर, बाड़मेर-यशवन्तपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा बाड़मेर से 3 दिसम्बर से प्रत्येक गुरुवार को 22.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 18.00 बजे यशवन्तपुर पहुंचेगी। (nagaur latest news# nagaur railway news) यशवन्तपुर-बाड़मेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा यशवन्तपुर से 7 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार को 10.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 04.40 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।