24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर पहुंचे जरूरतमंदों के द्वार, प्रदान किए सहायता राशि के चेक

मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना की स्वीकृतियां जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 4 Jul 2021, 9:18 PM IST

Collector reached the door of the needy, assistance provided

Collector reached the door of the needy, assistance provided

नागौर. कोरोना काल में अपनों को खो चुके परिवारों को संबंल प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं रविवार को उनके द्वार पहुंचे। कलक्टर ने इन परिवारों को ढांढ़स बंधाते हुए उन्हें आर्थिक सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए। सोनी ने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के अंतर्गत सहायता राशि के यह चेक रविवार को दो गांवों में जाकर कोरोना काल में विधवा हुई महिलाओं को प्रदान किए।

कलक्टर सोनी ने ग्राम गुड़ला में शारदा तथा सारणवास में बेतुल बानो, जिनके पति की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई थी, उन्हें मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इन महिलाओं को एकमुश्त एक्सग्रेसिया राशि के अतिरिक्त 1500 रुपए की आजीवन मासिक पेंशन की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इस बारे में भी कलक्टर ने कोरोना काल में विधवा हुई महिलाओं को पूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामदयाल मांझू, तहसीलदार सुभाषचंद्र व जगदीश चांगल आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कलक्टर के निर्देश पर रविवार को जिले के उपखण्ड अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत एकमुश्त एक्सग्रेसिया राशि के चेक विधवा महिलाओं को उनके घर जाकर सौंपे।

21 विधवा महिलाओं को सहायता राशि व पेंशन स्वीकृत
कलक्टर द्वारा कोरोना काल में विधवा हुई जिले की 21 महिलाओं को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के अन्तर्गत प्रत्येक महिला को एक-एक लाख रुपए की एकमुश्त एक्सग्रेसिया राशि एवं प्रत्येक महिला को 1500 रुपए की आजीवन मासिक पेंशन की स्वीकृतियां जारी की हैं। इसके तहत उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित ब्लॉक स्तरीय कमेटी की अभिशंसा पर उपखण्ड क्षेत्र डेगाना की एक, कुचामन की 5 महिलाओं, खींवसर की 4 महिलाओं, डीडवाना की 3 महिलाओं, रियांबड़ी की 4 महिलाओं तथा मेड़ता की 4 महिलाओं सहित कुल 21 महिलाओं को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के अन्तर्गत राशि स्वीकृत कर योजना से लाभान्वित किया गया।