11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गायों पर धारदार हथियार से हमला

चौलूखां गांव में फैला तनाव, विरोध में निकाली रैली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Pratap Singh Soni

•

Updated: 4 May 2018, 6:45 PM IST

Didwana News

डीडवाना के ग्राम चौलूखां में गायों को घायल करने के विरोध में प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता।

डीडवाना. डीडवाना तहसील के ग्राम चौलूखां में शुक्रवार को सुबह असामाजिक तत्वों ने चार गाय को धारदार हथियारों से घायल कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया। डीडवाना में हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकालकर विरोध जताते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। दूसरी ओर गाय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए नागौर गोशाला भेजा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चौलूखां गांव में 4 गाय घायल अवस्था में पाई गई। गायों के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से गंभीर चोट लगी हुई थीं। इस कारण गायों का काफी खून बह गया। सुबह जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए ओर घटना पर रोष जताते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन भी हरकत में आया और तुरंत मौके पर पहुंचा। अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। सूचना मिलते ही उपखण्ड अधिकारी उत्तमसिंह शेखावत, तहसीलदार दयानन्द रूयल, पुलिस वृत निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण के साथ ही मौलासर व खुनखुना थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।
फैला रोष, सौंपा ज्ञापन
गायों को घायल किए जाने पर डीडवाना में हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। इसके तहत विश्व हिन्दू परिषद की ओर से शहर में रैली निकालकर विरोध जताया। पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर से रवाना हुई यह रैली मुख्य बाजार से होते हुए उपखण्ड अधिकारी उत्तमसिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर डीडवाना बंद करवाने ओर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष महावीर चतुर्वेदी, मदनलाल सैनी, सुरेश व्यास, मनोज बांगड़, रामनिवास रॉयल सहित अनेक लोग मौजूद थे। इसी प्रकार ग्राम ग्राम चौलूखां के यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। इस दौरान सिकन्दर ठेकेदार, मोसीम, शाहरूख, परवेज, फिरोज, अरबाज, इलियास, शाकिर, शहजाद सहित अनेक लोग मौजूद थे।