
पत्रिका फाइल फोटो
Nagaur News: राजस्थान के नागौर जिले में अजीब मामला सामने आया है। खींवसर क्षेत्र के लवारी गांव निवासी एक पिता ने अपने ही बेटे के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाकर दुर्घटना करने का मामला भावण्डा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। हादसे में उसकी बहू की मौत हो गई।
जोधपुर के आसोप थाना क्षेत्र के लवारी गांव निवासी जस्साराम जाट ने भावण्डा पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि गत 30 मई को उसकी पुत्रवधू मीरा पत्नी भंवरलाल मोटरसाइकिल से पीहर मुन्दियाड़ से ससुराल लवारी आ रही थी। तब हादसा हुआ था।
रिपोर्ट के मुताबिक मोटरसाइकिल बेटा रामपाल चला रहा था और पुत्रवधू मीरा उसके पीछे बैठी थी। रामपाल कुचेरा से भोपालगढ़ स्टेट हाइवे पर कंकड़ाय तालाब के अंगोर बायपास के पास पहुंचा। इस दौरान रामपाल ने मोटरसाइकिल को तेज गति व लापरवाही से चलाकर सडक़ पर पड़े एक बड़े पत्थर टकरा दिया।
टकराते ही पीछे बैठी मीरां नीचे गिर गई उसके सिर में गंभीर चोटे लगने के कारण उसे आसोप अस्पताल ले गए, वहां हालत गम्भीर देख जोधपुर रैफर कर दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Updated on:
9 Jul 2025, 1:46 PM IST
Published on:
9 Jul 2025, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.