11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का होगा कायापलट

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से झाड़-झंकाड़ हटाने का काम शुरू, आवंटी बना रहे कॉलोनी में बसने का मन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 9 May 2018, 7:04 AM IST

Nagaur housing board colony

House of Dr. Bhimrao Ambedkar Residential colony

नागौर. बालवा रोड स्थित आवासन मंडल कॉलोनी में करीब 25 लाख रुपए खर्च कर कॉलोनी का काया पलट किया जाएगा। समय-समय पर राजस्थान पत्रिका की ओर से आवंटियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के बाद आवासन मंडल विभाग अधिकारियों ने रोड लाइट, झाड़ी कटिंग, पौधरोपण व खाली भूखंडों की चार दीवारी के लिए निविदा आमंत्रित की थी। इसमें झाडिय़ां काटने का कार्यादेश जारी होने के साथ ही कॉलोनी में झाड़ झंकाड़ हटाने का काम भी शुरू हो गया है। जेसीबी से रोड साइड व खाली जगहों से बबूल व झाडिय़ां हटाई जा रही है।
बढऩे लगी चहल-पहल
कॉलोनी के चारों ब्लॉक में करीब 18.13 लाख से रोड लाइट आदि लगाने व रख-रखाव के लिए कार्यादेश होना शेष है। कॉलोनी में बिजली व पानी की सुविधा के बाद अब साफ-सफाई होने से आवंटी भी कॉलोनी में रहने का मन बना रहे हैं। कभी विरान सी नजर आने वाली सुनसान कॉलोनी में जहां इन दिनों यहां रह रहे परिवारों के बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आते हैं वहीं सुबह-शाम सड़कों पर भी चहल कदमी करते दिख जाते हैं। जानकारी के अनुसार आगामी 15 दिन में झाडिय़ां व आकआदि वनस्पति काटने का काम पूरा हो जाएगा और उसके बाद रोड लाइट का काम शुरू होगा।
निर्माण कार्य चालू होने की उम्मीद
बालवा रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय कॉलोनी में निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत के बाद ढाई साल पहले नागौर दौरे के दौरान निरीक्षण करने पहुंची मुख्यमंत्री राजे ने काम रोककर जांच के आदेश दिए थे। तब से कॉलोनी में निर्माण कार्य बंद पड़ा है। गत दिनों मुख्यमंत्री राजे के नागौर जिले के दौरे के दौरान आवंटियों ने जायल में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए राहत देने की मांग की थी। साथ ही विधायक हबीबुर्रहमान ने भी लाडनूं में अधिकारियों की बैठक में हाउसिंग बोर्ड का मुद्दा उठाया था। उम्मीद है बहुत जल्द बंद निर्माण कार्य फिर से चालू करने को लेकर सरकार आदेश जारी करेगी।