
nagaur latest hindi news
-कृषि योजनाओं का हो प्रचार-प्रसार
नागौर. जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि कृषि विभाग जिले के प्रगतिशील तथा लाभार्थी काश्तकारों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में केन्द्र और राज्य सरकार की काश्तकारों के व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। गौतम सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विकास कार्यक्रमों की प्रभावी गुणवतापूर्ण उद्धेश्यपरक एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में बोल रहे थे। गौतम ने कहा कि कृषि की नवीनतम तकनीक के बारे में आम काश्तकारों को बताने के लिए प्रत्येक गांव में कृषक मित्र के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करे।
क्षेत्र में उपस्थित रहें कृषि पर्यवेक्षक
उन्होंने कहा कि उपनिदेशक कृषि विस्तार यह सुनिश्चित कर लेें कि जिले में कार्यरत सभी कृषि पर्यवेक्षक तथा कृषक मित्र अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक रूप से उपस्थित रहें व क्षेत्र के काश्तकारों को नई तकनीक के बारे में बताएं। वर्तमान में चल रही योजनाओं के पात्र काश्तकारों के आवेदन समय पर भरवाएं। जिले में जहां बीज तथा अन्य सामान की जरूरत है, उसकी मांग के अनुसार उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। जिन काश्तकारों को खेती के उपयोग के लिए जिप्सम की जरूरत है, उन्हें मांग के अनुसार जिप्सम उपलब्ध करवाया जाए।
जैविक खेती को दें बढ़ावा
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में ऑर्गेनिक खेती करने के लिए काश्तकारों को प्रेरित किया जाए व साथ ही पशुपालकों को भी पशुओं को उन्नत नस्ल के पशु उपलब्ध करवाने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं। ऑर्गेनिक खेती कर उत्पादन करने वाले काश्तकारों के उत्पादों को बाजार में एक स्थान दिलाने के लिए ऐसे काश्तकारों का समूह बनाकर उन्हें पृथक से एक स्थान उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि आलोच्य वितीय वर्ष में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य पर इसी माह से कार्य शुरू किया जाए ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर सरकार की योजनाओं का लाभ मिल जाए।
कृषि पर निकालें न्यूज लेंटर
कलक्टर गौतम ने कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान खरीफ की खेती में होन वाले विभिन्न पैदावारों के बारे में काश्तकारों को कृषि अधिकारी विस्तार से बताएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिकाधिक काश्तकारों को जोडऩे का काम किया जाए। गौतम ने कृषि अधिकारियों से कहा कि कृषि और इससे जुड़े नवाचारों पर आधारित एक न्यूज लेटर जारी किया जाए। यह न्यूज लेटर किसानों को दिया जाए ताकि वे उन्नत कृषि से अच्छा उत्पादन ले सकें। बैठक में कृषि विभाग के उप निदेशक हरजीराम सहित जिले के प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

Published on:
09 Apr 2018 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
