4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना

मकराना (एसं). मकराना रेलवे स्टेशन पर दर्जनों बेटिकट यात्रियों को नियमों की जानकारी दी तथा इनसे जुर्माना भी वूसल ाकिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
train

यह कार्रवाही रेल्वे के वाणिज्य उपप्रबंधक धीरूमल के सानिध्य में की गई। कार्रवाही के दौरान जयपुर एवं जोधपुर मण्डल की टीमों ने विभिन्न ट्रेनों की भी यहां पर जांच की गई। वाणिज्य उपप्रबंधक धीरूमल ने बिना प्लेटफार्म टिकट लिए मकराना स्टेशन पर प्रवेश करने वाले लोगों को रोका और बताया कि स्टेशन पर प्रवेश करने से पूर्व प्लेटफार्म एवं यात्रा टिकट लेकर ही प्रवेश करे अन्यथा स्टेशन में घुसना रेलवे नियमों के तहत अवैधानिक है। इसके लिए रेलवे की ओर से जुर्माना भी तय कर रखा है। इन्होने मकराना रेल्वे स्टेशन से गुजरने वाली इन्टर सिटी लीलण एक्सप्रेस, रणथंबोर इन्टरसिटी, सवारी गाडी सहित अन्य ट्रोनों की जांच की। इस मौके पर उक्त टीमों ने यहां पर करीब 600 यात्रियों की जांच का कार्य किया और 100 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए मिले। जिनसे 20 हजार 160 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इसी प्रकार मकराना प्लेटफार्म को क्रॉस करते हुए दूसरी ओर जाने वाले स्थानीय लोगों को भी रोका और इन्हे रेलवे के नियमों की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को फुट आेवर ब्रिज नहीं होने की परेशानी बताई। अधिकारी एच ए पठान ने भी लोगों को रेलवे के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर जे एस शर्मा, राजेश चतुर्वेदी, देवेश मीणा, एन के जाजोरिया, हरवीन्द्रसिंह, नवीन सोनी, एच ए पठान, एस एम मीणा, जे पी मीणा, वीरेन्द्रसिंह तंवर, प्रवीण परिहार, महरदीन, मोहनसिंह गुर्जर, नरेश रावत, शेरसिंह आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

image